देश की खबरें | केरल में बुजुर्ग महिला की हत्या, पश्चिम बंगाल के निवासी पांच लोगों को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घटनास्थल पर पहुंचे तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त स्पर्जन कुमार ने पत्रकारों से कहा कि महिला के घर के बराबर में रहने वाले पश्चिम बंगाल के पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
घटनास्थल पर पहुंचे तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त स्पर्जन कुमार ने पत्रकारों से कहा कि महिला के घर के बराबर में रहने वाले पश्चिम बंगाल के पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि रविवार तक उनके साथ रहा छठा व्यक्ति लापता है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने कहा कि बंगाल के निवासी महिला के घर के बराबर में चल रहे निर्माण कार्य में शामिल थे। घटना रविवार को हुई जब महिला घर पर अकेली थी।
पुलिस ने कहा कि घर में केवल महिला और उसका पति रहता था और एक मजदूर उनके घर में काम करता था। महिला का पति जब घर लौटा और उसकी तलाश की, जिसके बाद उसका शव कुएं में पड़ा मिला।
घटना मेडिकल कॉलेज थाना इलाके में हुई, जिसके एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अपराधी की पहचान कर ली है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मामले में पूछताछ जारी है।
पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)