देश की खबरें | अयोध्या में आठ साल के बच्चे की हत्या, सपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए निशान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या के तारून इलाके में आठ साल के बच्चे की कथित रूप से अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी । पुलिस ने यह जानकारी दी।
अयोध्या (उप्र), 22 जनवरी अयोध्या के तारून इलाके में आठ साल के बच्चे की कथित रूप से अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी । पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक अपहरण की यह घटना मंगलवार देर शाम अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र के मिश्रम वन क्षेत्र की है। बुधवार सुबह वन क्षेत्र में इस बच्चे का शव मिला ।
इस मामले में समाजवादी पाटी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, तारुन थाना क्षेत्र के किचुटी के मनोज गुप्ता के बेटे राज गुप्ता का मंगलवार शाम सात बजे अपहरण कर लिया गया था। काफी खोजबीन के बाद राज के नहीं मिलने पर मनोज गुप्ता ने अपहरण एवं अनहोनी की आशंका को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली ।
बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे जब ग्रामीण लकड़ी काटने जंगल गये थे, तो उन्होंने आठ फीट गहरे गड्ढे में एक बच्चे का शव पड़ा देखा।
पुलिस के मुताबिक शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि उस पर किसी धारदार हथियार से कई वार किये गये हैं। मृतक के पिता मनोज गुप्ता इलाके के प्रमुख व्यवसायी हैं।
क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

