देश की खबरें | भरतपुर में डॉक्टर दंपति की हत्या व्यक्तिगत रंजिश का मामला : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस भरतपुर जिले में डॉक्टर दंपत्ति की हत्या के मामले में अभियुक्तों की तलाश में जुटी है और इस संबंध में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस बीच, राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने इसे कानून व्यवस्था के बजाय व्यक्तिगत रंजिश का मामला बताया है।

Corona

जयपुर, 29 मई राजस्थान पुलिस भरतपुर जिले में डॉक्टर दंपत्ति की हत्या के मामले में अभियुक्तों की तलाश में जुटी है और इस संबंध में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस बीच, राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने इसे कानून व्यवस्था के बजाय व्यक्तिगत रंजिश का मामला बताया है।

उल्लेखनीय है कि भरतपुर शहर शुक्रवार को चिकित्सक सुदीप व उसकी पत्नी सीमा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) लाठर ने यहां कहा,‘‘ हत्या के मामले में अभियुक्तों की जोर-शोर से तलाश की जा रही है। यह घटना कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की बजाय पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश का मामला है।’’

लाठर ने बताया कि हत्या में शामिल व्यक्ति अनुज और महेश की पहचान कर ली गई है। अनुज डॉक्टर दपंति के अस्पताल पर रिसेप्शनिस्ट रही दीपा गुर्जर का भाई व महेश उसका ममेरा भाई बताया गया है।

दीपा गुर्जर व उसके पुत्र शौर्य की दो वर्ष पहले जलने से मौत हो गई थी और उस मामले में डॉ सुदीप व उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार किया गया था। अभी डॉ. दंपति जमानत पर थे और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं।

लाठर ने एक बयान में बताया कि पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ कर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना दो परिवारों की आपसी रंजिश का परिणाम है।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस घटना की गहन छानबीन और पर्यवेक्षण के लिए अतिरिक्त महानिदेशक व रेंज प्रभारी सुनील दत्त को भरतपुर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

लाठर के मुताबिक भरतपुर आईजी ने भरतपुर और धौलपुर जिलों में अलग अलग टीमें गठित की है और अभियुक्तों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इसमे तकनीकी व जिला विशेष टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

वहीं, भाजपा ने भरतपुर में डॉक्टर दंपत्ति की हत्या व कुछ अन्य मामलों को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शनिवार को सोशल मीडिया पर अभियान चलाया।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक ट्वीट में कहा,‘‘ देश के सबसे शांत प्रदेश को आज अपराधों में सिरमौर बना दिया गया है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल की यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें