देश की खबरें | भाजपा के एक युवा नेता की हत्या : दक्षिण कन्नड़ जिले में विहिप ने किया बंद का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई के एक नेता की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बंद के आह्वान पर बुधवार को दुकान मालिकों ने शटर गिरा दिए।

मेंगलुरु, 27 जुलाई कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई के एक नेता की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बंद के आह्वान पर बुधवार को दुकान मालिकों ने शटर गिरा दिए।

विहिप ने सुलिया, कदबा और पुत्तूर तालुकों में हड़ताल का आह्वान किया है। कुछ स्थानों से सरकारी बसों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं। बोलवार में पथराव की घटना में पुत्तूर से मंगलुरु जा रही एक बस को नुकसान पहुंचा है।

इस बीच, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला समिति के सदस्य प्रवीण नेट्टारू के पार्थिव शरीर को संघ संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा एम्बुलेंस में नेट्टारू ले जाया गया।

युवा नेता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान नेतरू में किया जाएगा। विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।

हत्या के बाद सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग दलों का गठन किया है।

ये घटना दक्षिणपंथी संगठनों के संदेह को सांप्रदायिक मोड़ दे सकती है कि भाजपा नेता की हत्या हाल ही में उसी इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की हत्या के प्रतिशोध में की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान