देश की खबरें | खंडवा में भाजपा पार्षद पर हत्या का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद के खिलाफ अपनी 63 वर्षीय महिला रिश्तेदार की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
खंडवा, 25 जनवरी मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद के खिलाफ अपनी 63 वर्षीय महिला रिश्तेदार की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में पिटाई के बाद इस महिला की मौत हो गयी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सीमा अलावा ने कहा कि तीन जनवरी को खंडवा नगर निगम के वार्ड 37 से भाजपा पार्षद पवन गोस्वामी पर अपनी बुजुर्ग रिश्तेदार पूनम गोस्वामी को धमकाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने 21 जनवरी को इंदौर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है जो कि फिलहाल फरार है।
सूत्रों ने बताया कि हमले बाद पीड़िता को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। जिला भाजपा प्रवक्ता मंगलेश तोमर ने कहा कि गोस्वामी का मामला बुधवार को सामने आया और पार्टी के नेता इस संबंध में उचित कार्रवाई करेंगे।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)