ताजा खबरें | हत्या मामला: सीबी-सीआईडी ने हिरासत मिलने वाले दिन ही द्रमुक सांसद को अदालत में पेश किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अपराध शाखा- अपराध जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) ने पूछताछ के बाद द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद टीआरवीएस रमेश को हत्या के एक मामले में उसी दिन एक अदालत में पेश किया, जिस दिन उनकी हिरासत मिली थी।

कुड्डालोर (तमिलनाडु), 14 अक्टूबर अपराध शाखा- अपराध जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) ने पूछताछ के बाद द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद टीआरवीएस रमेश को हत्या के एक मामले में उसी दिन एक अदालत में पेश किया, जिस दिन उनकी हिरासत मिली थी।

पीड़ित के परिवार के वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके (रमेश) प्रति नरम रूख दिखा रही है।

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

यहां की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने 13 अक्टूबर को सीबी-सीआईडी को रमेश को एक दिन की हिरासत में दे दिया था।

सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के बाद उन्हें उसी दिन वापस अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और जिले की एक जेल में बंद कर दिया गया।

रमेश, गोविंदरासु की कथित हत्या के मुख्य आरोपी हैं, जो कुड्डालोर जिले के पनरुती में उसकी काजू इकाई में एक कर्मचारी थे। उनके सहायक समेत पांच अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित परिवार के वकील के बालू ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत दी। लेकिन तीन घंटे के भीतर उसे वापस अदालत में पेश किया गया। यह प्रतीकात्मक हिरासत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\