देश की खबरें | तेलंगाना में 31 वर्षीय विधवा से बलात्कार करने के बाद हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में 31 वर्षीय एक विधवा से तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, पांच नवंबर तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में 31 वर्षीय एक विधवा से तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Gujarat के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडास्मा कहा- स्कूल, कॉलेज फिर से खोलने की शिक्षा विभाग तैयारी करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि जिले में कोल्लूर गांव के बाहर पड़े युवती के शव पर स्थानीय लोगों का ध्यान गया।

युवती की मां ने पुलिस में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके अनुसार उन्होंने उसकी बेटी को तीन नवंबर को अगवा किया और बाद में उससे बलात्कार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, की ये अपील.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका के शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे।

पुलिस को शक है कि बलात्कार के बाद पीड़िता बेहोश हो गई होगी और उसके बाद उसकी मौत हो गई होगी।

पुलिस ने कहा कि 25 से 28 वर्ष की आयु के तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\