देश की खबरें | नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी किशोरों की तलाश जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो किशोरों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
जयपुर, 14 मार्च राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो किशोरों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक किशोरी के परिजनों द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने लड़की (15 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
शर्मा ने बताया कि किशोरी की हत्या संभवत: गला दबाकर की गई है और वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
उन्होंने बताया कि घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी और परिजन किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गये थे।
शर्मा ने कहा कि जब परिजन घर लौटे तो किशोरी अचेत अवस्था में मिली और परिजन तुरंत उसे डीग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

