देश की खबरें | मूरासिंह के पांच विकेट से त्रिपुरा ने पंजाब के खिलाफ वापसी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज मणिशंकर मूरासिंह ने पांच विकेट चटकाए जिससे त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एफ मैच के पहले दिन पंजाब के खिलाफ 127 रन पर सिमटने के बाद विरोधी टीम का स्कोर सात विकेट पर 79 रन करके वापसी की।

नयी दिल्ली, तीन मार्च तेज गेंदबाज मणिशंकर मूरासिंह ने पांच विकेट चटकाए जिससे त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एफ मैच के पहले दिन पंजाब के खिलाफ 127 रन पर सिमटने के बाद विरोधी टीम का स्कोर सात विकेट पर 79 रन करके वापसी की।

मूरासिंह ने 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। पंजाब की टीम अब भी त्रिपुरा से 48 रन पीछे है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

मूरासिंह ने दिन का खेल खत्म होने से पहले लगातार दो गेंद पर दो विकेट चटकाए जिससे कल उनके पास हैट्रिक का मौका होगा।

इससे पहले त्रिपुरा के कप्तान केबी पवन ने 128 गेंद में 59 रन की पारी खेली जिसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने 55 ओवर के अंदर टीम को समेट दिया।

तेज गेंदबाज बलतेज सिंह ने 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि सिद्धार्थ कौल और विनय चौधरी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में पंजाब के बल्लेबाज मूरासिंह की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने में नाकाम रहे। अनमोलप्रीत (29) और मनदीप सिंह ने 44 रन की साझेदारी की लेकिन मूरासिंह ने दो ओवर में तीन विकेट चटकाकर शीर्ष क्रम को झकझोरा।

ग्रुप के एक अन्य मैच में हरियाणा ने हिमांशु राणा के 129 और निशांत सिंधू के नाबाद 69 रन की बदौलत हिमाचल प्रदेश के खिलाफ चार विकेट पर 269 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान