देश की खबरें | 'मुरलीधरन सोना तस्करी मामले की जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं'
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा ने सोमवार को विदेश मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन पर सोना तस्करी मामले की जांच को 'प्रभावित' करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर माकपा ने सोमवार को विदेश मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन पर सोना तस्करी मामले की जांच को 'प्रभावित' करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
पार्टी ने कहा कि मंत्री अब तक इस बात पर जोर देते आए हैं कि सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा पांच जुलाई को जो 30 किलोग्राम सोना जब्त हुआ था, वह राजनयिक सामान नहीं था।
माकपा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि हालांकि आज यह गलत साबित हो गया क्योंकि वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि सोना राजनयिक सामान के जरिए लाया गया था और मंत्रालय को जुलाई में इसकी सूचना मिली थी।
पार्टी ने कहा, '' मुरलीधरन को कार्यालय में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर वह इससे इनकार करते हैं तो प्रधानमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए।''
यह भी पढ़े | Delhi Riots: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस हिरासत.
मुख्यमंत्री पी विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि मुरलीधरन अपने पद के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं।
कई मौकों पर मुरलीधरन मीडिया में यह कह चुके हैं कि वह राजनयिक खेप नहीं थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)