खेल की खबरें | मुरलीधरन ने टी20 विश्व कप में हरसंगा से सावधान रहने की दी सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अगले महीने होने वाले टी 20 विश्व कप से पहले टीमों को आगाह करते कहा कि उन्हें वानिंदु हसरंगा के खिलाफ सावधान रहना होगा क्योंकि यह अबूझ स्पिनर ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खतरनाक होगा।

कोलकाता, 15 सितंबर श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अगले महीने होने वाले टी 20 विश्व कप से पहले टीमों को आगाह करते कहा कि उन्हें वानिंदु हसरंगा के खिलाफ सावधान रहना होगा क्योंकि यह अबूझ स्पिनर ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खतरनाक होगा।

हसरंगा ने हाल ही संपन्न एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में नौ विकेट झटक कर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मुरलीधरन ने कहा कि टी20 विश्व कप में हसरंगा के प्रदर्शन पर नजरें होंगी।

मुरलीधरन ने ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’ के दूसरे सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘वह टी20 प्रारूप का शानदार गेंदबाज है। पिछले दो-तीन वर्षों में उसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया की परिस्थियों में अंगुली के स्पिनरों की तुलना में लेग स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल चुनौती पेश करेगा। बल्लेबाजों को उसके खिलाफ सतर्क रहना होगा।  

उन्होंने एशिया कप में टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों से हमारी टीम काफी युवा है। एशिया कप में हमने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला। वे इस दौरान सर्वश्रेष्ठ टीम लगे और एशिया कप में जीत के हकदार थे।’’

मुरलीधरन इस मौके पर दिवंगत महान गेंदबाज शेन वार्न को याद कर भावुक हो गये। उन्होंने वार्न को खुद बेहतर बताते हुए कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वह मुझसे बेहतर थे, जब मैं खेल रहा था तो मैं उनसे प्रेरणा लेता था। हम सब उन्हें याद करते हैं।’’

मुरलीधरन लीजेंड्स  लीग क्रिकेट में मणिपाल टाइगर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान