देश की खबरें | नगर निगम का स्वास्थ्य निरीक्षक व सफाईकर्मी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने बृहस्पतिवार को यहां नगर निगम (हेरिटेज) के स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाईकर्मी को 40 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर, 22 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने बृहस्पतिवार को यहां नगर निगम (हेरिटेज) के स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाईकर्मी को 40 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के एक बयान के अनुसार नगर निगम हेरिटेज जयपुर के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक विक्रम बिवाल व सफाई कर्मचारी विनोद कुमार को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।
बयान के अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी माता की पेंशन स्वीकृत करवाने की एवज में आरोपी विक्रम बिवाल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।
बयान में कहा गया है कि टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाई कर्मचारी को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एक अन्य कार्रवाई में ब्यूरो की टीम ने उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत उमरड़ा के सरपंच हीरालाल को परिवादी से 25 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

