देश की खबरें | केरल में नगर निगम अध्यक्ष पर ओणम के उपहार के तौर पर पैसे बांटने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोच्चि में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) शासित तिरक्काकारा नगर निगम की अध्यक्ष पर विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सभी सदस्यों को ओणम के उपहार के तौर पर 10,000 रुपये दिए हैं। हालांकि अध्यक्ष ने इन आरोपों को ‘निराधार’ बताया।

कोच्चि (केरल), 19 अगस्त कोच्चि में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) शासित तिरक्काकारा नगर निगम की अध्यक्ष पर विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सभी सदस्यों को ओणम के उपहार के तौर पर 10,000 रुपये दिए हैं। हालांकि अध्यक्ष ने इन आरोपों को ‘निराधार’ बताया।

विपक्ष का दावा है कि अजिता थंकाप्पन ने विपक्षी सदस्यों समेत 43 पार्षदों में से प्रत्येक को अपने कक्ष में नए कपड़े देने के साथ ही सीलबंद लिफाफे में गुपचुप तरीके से पैसे बांटे।

उन्होंने बताया कि 18 पार्षदों ने बाद में पैसा लौटा दिया क्योंकि उन्हें धन के स्रोत को लेकर शक था। उन्होंने हाल ही में सतर्कता विभाग में एक शिकायत भी दर्ज करायी और आरोप लगाया कि यह पैसा भ्रष्ट तरीकों से एकत्रित किया गया।

विपक्षी पार्षदों द्वारा जारी एक संक्षिप्त वीडियो में उन्हें नगर निगम अध्यक्ष द्वारा उनके कक्ष में कुछ लिफाफे सौंपते हुए देखा जा सकते हैं। यह वीडियो बाद में टीवी चैनलों पर प्रसारित भी किया गया।

बहरहाल, थंकाप्पन ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह यूडीएफ शासित नगर निगम के प्रशासन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की माकपा की कोशिशें हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास किसी को भी इतना पैसा बांटने का अधिकार नहीं है। मैंने केवल नए वस्त्र बांटे और सभी आरोप निराधार हैं। मैं कानूनी रूप से इन आरोपों का सामना करूंगी और सच साबित करना मेरी जिम्मेदारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान