देश की खबरें | मुंडका अग्निकांड: डीएनए जांच के लिए मृतकों के परिजनों के नमूने लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने मुंडका में इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के शवों की पहचान के लिए मृतकों के परिवारों से जुड़े कम से कम 20 लोगों के डीएनए नमूने लिए हैं।

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने मुंडका में इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के शवों की पहचान के लिए मृतकों के परिवारों से जुड़े कम से कम 20 लोगों के डीएनए नमूने लिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन सदस्यों में उन आठ मृतकों के परिजन भी शामिल हैं जिनके शवों की पहचान पहले ही हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने कहा, ‘‘हालांकि आठ जले हुए शवों की पहचान हो गई है, लेकिन हमने उनकी पहचान की पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के भी डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। हमने फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा की जाने वाली डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया के लिए अब तक 20 से अधिक लोगों के नमूने लिए हैं।’’

उन्होंने कहा, "डीएनए जांच… एक लंबी प्रक्रिया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह पांच-दस दिन के भीतर पूरी हो जाए। एक बार डीएनए प्रोफाइलिंग हो जाने के बाद, सभी जले हुए शवों और अवशेषों की पहचान हो सकती है तथा ये संबंधित परिवारों को सौंपे जा सकते हैं।’’

रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) के एक विशेषज्ञ ने यहां कहा कि हड्डियों, जड़ों के साथ बाल, दांत, रक्त और शरीर के अन्य हिस्सों से नमूने एकत्र किए गए हैं।

विशेषज्ञ ने कहा, "शनिवार को, हमारी टीम ने जले हुए मानव अवशेषों सहित नमूने एकत्र किए, जिनमें ज्यादातर हड्डियां और बाल हैं। जिन शवों की पहचान की गई है, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात शवों की पहचान भी डीएनए प्रोफाइलिंग के माध्यम से की जाएगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान