देश की खबरें | मुंडका अग्निकांड : आप ने भाजपा नेताओं पर इमारत के मालिक को संरक्षण देने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मुंडका अग्निकांड के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को कहा कि इमारत में कथित तौर पर अवैध औद्योगिक गतिविधियां चल रहीं थीं और उसके मालिक को भाजपा के नेता संरक्षण प्रदान कर रहे थे।

नयी दिल्ली, 15 मई आम आदमी पार्टी (आप) ने मुंडका अग्निकांड के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को कहा कि इमारत में कथित तौर पर अवैध औद्योगिक गतिविधियां चल रहीं थीं और उसके मालिक को भाजपा के नेता संरक्षण प्रदान कर रहे थे।

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के दो दिन बाद रविवार को उसके मालिक मनीष लकड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं, जिसमें लकड़ा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर सहित भाजपा के कुछ अन्य नेताओं के साथ नजर आ रहा है।

पाठक ने कहा, "मनीष लकड़ा भाजपा का आदमी है। इसलिए नगर निगम ने उसे संरक्षण दिया और इमारत में अवैध औद्योगिक गतिविधियां जारी रहीं।"

उन्होंने कहा, "इमारत में आग लगने की दुखद घटना में 27 लोगों की मौत के लिए भाजपा और उसके नेता जिम्मेदार हैं। वे सभी मिले हुए हैं।"

आप नेता ने मांग की कि अग्निकांड की विस्तृत जांच की जाए और लकड़ा को संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओं समेत घटना के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

पाठक ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने इमारत में औद्योगिक गतिविधियों के लिए कारखाने का लाइसेंस दिया था, लेकिन बाद में 2017 में इसे रद्द कर दिया क्योंकि उन्हें शायद एहसास हुआ कि वहां औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति देना गलत था।

आप नेता ने कहा कि 2019 में उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त की गयी समिति ने इमारत को सील कर दिया था।

पाठक ने कहा, "आज भी इमारत आधिकारिक तौर पर कागजों पर सील है। लेकिन सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए वहां अवैध औद्योगिक गतिविधियां जारी रहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लकड़ा को भाजपा नेताओं से संरक्षण प्राप्त था।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान इमारत का इस्तेमाल भाजपा के प्रचार कार्यालय के रूप में किया गया था।

दिन में, बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा ''हमें सूचना मिली थी कि मनीष लकड़ा उत्तराखंड के हरिद्वार की ओर जा रहा है। हमने दिल्ली तथा हरियाणा के कई स्थानों पर छापेमारी करने के बाद उसे घेवरा मोड़ पर पकड़ लिया।''

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से अब तक 27 शव बरामद किए हैं और उनमें से 14 की पहचान महिलाओं के रूप में और छह की पहचान पुरुषों के रूप में की है। हादसे के बाद 19 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 17 लोग घायल भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान