देश की खबरें | मुंडका अग्निकांड : इमारत का फरार मालिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के दो दिन बाद रविवार को उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 मई बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के दो दिन बाद रविवार को उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

घटना में 27 लोगों की मौत हुई है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा ''हमें सूचना मिली थी कि मनीष लकड़ा उत्तराखंड के हरिद्वार की ओर जा रहा है। हमने उसे घेवरा मोड़ पर पकड़ लिया।''

पुलिस ने बताया कि लकड़ा व्यावसायिक इमारत की चौथी मंजिल पर रहता था और हादसे के दौरान वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बगल की इमारत में भागने में सफल रहा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक 27 शव बरामद किए हैं और उनमें से 14 की पहचान महिलाओं के रूप में और छह की पहचान पुरुषों के रूप में की है।

आग लगने के समय इमारत की दूसरी मंजिल पर एक कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से आई पिता-पुत्र की जोड़ी कार्यक्रम का संचालन कर रही थी।

उपायुक्त ने बताया कि लकड़ा आग लगने की घटना के बाद से फरार था, उसे पकड़ने के लिए दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की गई।

पुलिस के अनुसार, इमारत लकड़ा के पिता की है, जिनकी 2015 में मृत्यु हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान