खेल की खबरें | बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई की कोशिश शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में सबसे पहले जगह पक्की करने वाली मुंबई सिटी की टीम सोमवार को जब बेंगलुरू एफसी के खिलाफ यहां मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

बम्बोलिम, 14 फरवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में सबसे पहले जगह पक्की करने वाली मुंबई सिटी की टीम सोमवार को जब बेंगलुरू एफसी के खिलाफ यहां मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

मुंबई सिटी और एटीके मोहन बागान की टीमें प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण में सीधे प्रवेश मिलेगा।

मुंबई के 16 मैच में 34 जबकि एटीके मोहन बागान के इतने ही मैच में 33 अंक है। पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु 17 मैचों में 19 अंक के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है।

मुंबई की टीम पिछले कुछ मैचों से वैसी लय में नहीं है जैसा टूर्नामेंट के शुरुआती चरण मे थी। मुख्य कोच सर्जियो लोगेरा ने कहा कि एएफसी चैम्पियंस लीग में जगह को लेकर टीम अब कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।

उन्होंने कहा, ‘‘ हर मैच अलग होता है और बेंगलुरु की टीम में कई बेहतर खिलाड़ी है जिससे मुकाबला कठिन होगा। नये कोच के आने के बाद वे काफी प्रेरित है। यह मुश्किल होगा लेकिन हम अच्छा कर सकते है।’’

बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। मुंबई के खिलाफ टीम का रिकार्ड भी अच्छा नहीं है।

टीम के नये कोच नौशाद मूसा ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ अगले मैच पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह जरूरी है कि हमारा ध्यान मुकाबले पर रहे, हमारी रक्षापंक्ति कमजोर रही है लेकिन हम इस पर काम कर रहे है। हमारे पास तीन मैच है और हमे सकारात्म खेल के साथ तीन अंक लेने के बारे में सोचना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान