देश की खबरें | मुंबई: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय श्रमिक को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने के मामले में एक ठेकेदार और अन्य पर मामला दर्ज किया है। पिछले सप्ताह उपनगरीय मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने से श्रमिक की मौत हो गयी थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन जनवरी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय श्रमिक को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने के मामले में एक ठेकेदार और अन्य पर मामला दर्ज किया है। पिछले सप्ताह उपनगरीय मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने से श्रमिक की मौत हो गयी थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को उपनगरीय कलिना में सीएसटी रोड पर हुई घटना के सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

वकोला थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित और उसके सहकर्मी मुंबई विश्वविद्यालय परिसर के पास निर्माणाधीन स्थल पर एक सुरक्षा जाल स्थापित कर रहे थे, उसी दौरान वह फिसल गया और इमारत की तीसरी मंजिल से गिर गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि हाल ही में अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल से मुंबई आए पीड़ित को कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने ठेकेदार और कुछ अन्य लोगों पर लापरवाही का मामला दर्ज किया और आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now