एजेंसी न्यूज

Mumbai: महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, वीडियो वायरल

मुंबई के पूर्वी उपनगरीय रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस कांस्टेबल ने लोकल ट्रेन की चपेट में आई एक महिला यात्री की जान बचाई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Mumbai: महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, वीडियो वायरल

मुंबई, 8 फरवरी : मुंबई के पूर्वी उपनगरीय रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस कांस्टेबल ने लोकल ट्रेन की चपेट में आई एक महिला यात्री की जान बचाई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है.

पुलिस के अनुसार महिला चलती ट्रेन से उतर रही थी, तभी उसका कपड़ा किसी अन्य यात्री के बैग की जिपर में फंस गया. अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी, महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर घसीटती हुई चली गई, हालांकि महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी ताकि वह ट्रेन के पहिये के नीचे न आ जाए. यह भी पढ़ें : भाजपा चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है: अखिलेश यादव

उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रूपाली कदम ने महिला को जान बचान के लिए संघर्ष करते हुए देखा और तुरंत दौड़कर महिला को चलती ट्रेन से खींच लिया. दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म पर गिर गईं. अधिकारी ने बताया कि सतर्क मोटरमैन ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).