देश की खबरें | मुंबई में अगले दो दिन कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शनिवार को कहा कि कोविन ऐप संबंधी तकनीकी मुद्दों के चलते यहां अगले दो दिन तक कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान निलंबित रहेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 जनवरी बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शनिवार को कहा कि कोविन ऐप संबंधी तकनीकी मुद्दों के चलते यहां अगले दो दिन तक कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान निलंबित रहेगा।

कोविन ऐप टीकाकरण के लिए पंजीकरण की अनुमति देता है।

बीएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोविड-19 टीकाकरण के लिए डिजिटल पंजीकरण अनिवार्य है लेकिन आज इस अभियान के पहले दिन किसी तकनीकी समस्या के स्थिति में ऑफलाइन पंजीकरण की अनुमति दी गई थी।’’

इसने कहा कि लेकिन राज्य सरकार ने अब निर्देश दिया कि सभी अगले पंजीकरण ऐप के माध्यम से किए जाने चाहिए।

बीएमसी ने कहा कि इसी निर्देश एवं कोविन ऐप संबंधी दिक्कत के चलते मुंबई में टीकाकरण अभियान तब तक निलंबित रहेगा जब तक केंद्र सरकार दिक्कत को दूर नहीं कर देती।

महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों के लिए राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों तक टीकाकरण की योजना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू