Mumbai: सीलिंक पर जख्मी पक्षी को बचाने गाड़ी से उतरे कारोबारी व चालक को टैक्सी ने टक्कर मारी
मुंबई में बांद्र-वर्ली सीलिंक पर एक जख्मी परिंदे को बचाने के लिए कार से उतरे 43 वर्षीय कारोबारी और उनके चालक को 30 मई को एक टैक्सी ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 11 जून : मुंबई में बांद्र-वर्ली सीलिंक पर एक जख्मी परिंदे को बचाने के लिए कार से उतरे 43 वर्षीय कारोबारी और उनके चालक को 30 मई को एक टैक्सी ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना की सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई. एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना 30 मई की दोपहर हुई थी, जब कारोबारी अमर मनीष जारीवाला मलाड जा रहे थे.
उन्होंने बताया कि रास्ते में बांद्रा वर्ली सीलिंक पर उनकी कार से एक पक्षी टकरा गया और उस घायल परिंदे को बचाने के लिए वह गाड़ी से उतरे. अधिकारी ने बताया , “ तेज़ गति से चलाई जा रही एक टैक्सी ने जारीवाला और उनके चालक श्याम सुंदर कामत को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार
हादसे के बाद जारीवाला को नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि कामत की मौत भर्ती किये जाने के बाद हुई.” बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक रविंद्र कुमार जैसवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 01:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

