Mumbai Shocker: शेयर दलाल ने 11 साल की बेटी की हत्या कर फांसी लगा ली

मध्य मुंबई स्थित अपने घर में 42 वर्षीय एक शेयर दलाल ने फांसी लगाने से पहले अपनी 11 वर्षीय बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Hang (Photo Credit: IANS)

मुंबई, 26 अप्रैल: मध्य मुंबई स्थित अपने घर में 42 वर्षीय एक शेयर दलाल ने फांसी लगाने से पहले अपनी 11 वर्षीय बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी तक हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लगा पाई है. यह भी पढ़ें: MP Shocker: धार जिले में कुएं से मिले तीन बहनों के शव, मां लापता

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मृतक भूपेश पवार ने अपनी पत्नी को दोषी ठहराया है. अधिकारी के मुताबिक, पवार ने मंगलवार दोपहर लालबाग की गणेश गली में स्थित अपने घर में पहले अपनी बेटी आर्या की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और बाद में उसी रस्सी से खुद को फांसी लगा ली.

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त पवार की पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। शाम करीब चार बजे घर लौटने के बाद उसे पति और बेटी के शव मिले. अधिकारी ने बताया कि पवार का परेल इलाके में एक कार्यालय था. उन्होंने कहा कि पिता और पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट