एजेंसी न्यूज

मुंबईः 1107 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रेलवे की ओर से यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने बाद मुंबई से रवाना होने वाली यह पहली ट्रेन है।

मुंबईः 1107 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना
जमात

मुंबई, 12 मई मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 1107 मुसाफिरों को लेकर एक विशेष रेलगाड़ी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रेलवे की ओर से यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने बाद मुंबई से रवाना होने वाली यह पहली ट्रेन है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों ने ट्रेन में सवार होने के दौरान एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाई रखी। उन्होंने मुसाफिरों के "सामाजिक रूप से जिम्मेदार" व्यवहार की सराहना की।

रेलवे के कर्मचारियों ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए थे ताकि वे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सकें।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने स्टेशन में प्रवेश से पहले ही यात्रियों को व्यवस्थित किया। मुसाफिरों से पूछा गया कि क्या उन्होंने आरोग्य सेतु एप्प डालनलॉड की हुई है तो अधिकतर ने हां में जवाब दिया।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, 1487 लोगों ने ट्रेन के लिए टिकट बुक कराई थी।

उन्हेंने बताया कि मुंबई में 1107 यात्री ट्रेन में चढ़े, जबकि सूरत से 97 यात्री रेलगाड़ी में सवार होंगे। इसके अलावा, भरूच से 83, रत्लाम से 23 और कोटा स्टेशन से 177 यात्री ट्रेन में चढ़ेंगे।

राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर कड़ी निगाह रख रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).