Mumbai Fire Breaks: औद्योगिक परिसर में आग लगने से छह लोग झुलसे
मुंबई के धारावी झुग्गी-बस्ती इलाके में स्थित एक औद्योगिक परिसर में मंगलवार को आग लगने से कम से कम छह लोग झुलस गए. स्थानीय निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 28 मई :मुंबई के धारावी झुग्गी-बस्ती इलाके में स्थित एक औद्योगिक परिसर में मंगलवार को आग लगने से कम से कम छह लोग झुलस गए. स्थानीय निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इन लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी इलाके के काला किला में स्थित अशोक मिल परिसर में तीन मंजिला और चार मंजिला इमारतों में तड़के करीब पौने चार बजे आग लग गई. अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग लकड़ी के सामान और फर्नीचर एवं अन्य चीजों में लगी. यह भी पढ़ें : दिल्ली हवाई अड्डे से वाराणसी जाने वाली उड़ान में बम होने की धमकी, यात्रियों को बाहर निकाला गया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला है कि आग पहले औद्योगिक परिसर में एक कपड़ा इकाई में लगी थी. शहर की पुलिस, निगम वार्ड के कर्मचारी, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है. आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

