एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्रमुख आवासीय संपत्ति की सालाना मूल्य वृद्धि में मुंबई एशिया प्रशांत में तीसरे स्थान पर: नाइट फ्रैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख आवासीय संपत्तियों की सालाना मूल्य वृद्धि में सितंबर 2024 तिमाही के दौरान एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुंबई तीसरे स्थान पर है।

जरुरी जानकारी | प्रमुख आवासीय संपत्ति की सालाना मूल्य वृद्धि में मुंबई एशिया प्रशांत में तीसरे स्थान पर: नाइट फ्रैंक

नयी दिल्ली, 22 नवंबर प्रमुख आवासीय संपत्तियों की सालाना मूल्य वृद्धि में सितंबर 2024 तिमाही के दौरान एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुंबई तीसरे स्थान पर है।

संपत्ति सलाहाकार नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान मुंबई में सालाना 11.5 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में प्रमुख आवासीय संपत्तियों के लिहाज से मनीला में 29.2 प्रतिशत और टोक्यो में 12.8 प्रतिशत की सालाना मूल्य वृद्धि हुई।

नाइट फ्रैंक इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ''मुंबई एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रमुख आवासीय संपत्तियों की मूल्य वृद्धि सूचकांक में तीसरे स्थान पर है और यहां कीमतें सालाना आधार पर 2024 की तीसरी तिमाही में 11.5 प्रतिशत बढ़ी हैं।''

मुंबई 2024 की तीसरी तिमाही तक 953 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट की औसत कीमत के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र का 14वां सबसे महंगा प्रमुख आवासीय बाजार है।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में सालाना प्रमुख आवासीय मूल्य वृद्धि सूचकांक में दिल्ली पांचवें और बेंगलुरू सातवें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).