मुंबई, छह जून मुंबई पुलिस के ‘निर्भया दस्ते’ की ओर से समय पर की गयी कार्रवाई ने 16 वर्षीय एक लड़की की जान बचा ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पश्चिमी उपनगर खार स्थित एक धर्मशाला में परिवार के सदस्यों के साथ विवाद के बाद किशोरी ने कथित तौर पर अपनी कलाई काट ली।
अधिकारी ने कहा कि यह घटना तीन जून को खार स्थित एक धर्मशाला में हुई, जहां राजस्थान की रहने वाली लड़की का परिवार ठहरा हुआ था।
उन्होंने कहा कि लड़की की अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई और गुस्से में आकर उसने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की का खून बहने के बाद उसके परिवार ने खार पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद एक निर्भया दस्ते को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि दस्ते की एक महिला कांस्टेबल घायल लड़की को पुलिस वैन में लेकर अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने सोमवार को किशोरी की जान बचाने के प्रयासों के लिए निर्भया दस्ते के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY