एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने कंगना के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट अदालत को सौंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला संदेश पोस्ट करने के लिये अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत को सौंप दी।

देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने कंगना के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट अदालत को सौंपी

मुंबई, चार मार्च मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला संदेश पोस्ट करने के लिये अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत को सौंप दी।

पिछले साल अक्टूबर में मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उपनगरीय अंबोली पुलिस को अधिवक्ता अली कासिफ खान देशमुख द्वारा दायर निजी शिकायत की जांच करने और पांच दिसंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा था। यह शिकायत कथित आपत्तिजनक संदेशों को लेकर दायर की गई थी।

पुलिस अदालत द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रही।

बाद में अदालत ने समय-सीमा बढ़ा दी, लेकिन तब भी रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी।

पांच फरवरी को सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से जांच के संबंध में प्रगति रिपोर्ट सौंपने को कहा था और मामले की अगली सुनवाई की तारीख चार मार्च को निर्धारित कर दी थी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले की जांच के संबंध में अपनी रिपोर्ट दाखिल की।

अदालत ने दलीलें सुनीं और आदेश सुनाने के लिये पांच अप्रैल की तारीख तय की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).