देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने राजस्थान में 107 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने रविवार को राजस्थान के जोधपुर में मादक पदार्थ बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ किया और 107 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 12 मई मुंबई पुलिस ने रविवार को राजस्थान के जोधपुर में मादक पदार्थ बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ किया और 107 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, उन्होंने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सिंथेटिक उत्तेजक ‘मेफेड्रोन’ के साथ दो लोगों को पकड़ा था।
उन्होंने कहा कि बाद की जांच से पता चला कि दोनों को जोधपुर में दवा निर्माण इकाई चलाने वाले एक व्यक्ति से यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिला था।
पुलिस ने जोधपुर में उस व्यक्ति के स्वामित्व वाले परिसर पर छापा मारा और पाया कि वह वहां मादक पदार्थों का उत्पादन किया जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री से 107 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन के अलावा उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी जब्त किया गया।
अधिकारी ने कहा कि कच्चा माल एक गोदाम में छुपाया गया था।
उन्होंने कहा कि सभी तीन व्यक्तियों पर कड़े स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

