देश की खबरें | मुंबई पुलिस को विमान में बम की झूठी कॉल मिली, फोन करने वाला 10 वर्षीय लड़का निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में बम रखे होने की धमकी भरी कॉल मिली। बाद में पता चला कि महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक 10 वर्षीय लड़के ने यह फर्जी कॉल की थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 अगस्त मुंबई पुलिस को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में बम रखे होने की धमकी भरी कॉल मिली। बाद में पता चला कि महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक 10 वर्षीय लड़के ने यह फर्जी कॉल की थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर-112 पर एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में बम रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने कॉल करने वाले को ढूढ़ने की कोशिश की और पता चला कि कॉल सतारा जिले से एक 10 वर्षीय लड़के ने की थी। यह एक फर्जी कॉल निकली।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पता चला कि वह लड़का कुछ गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\