देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में कोलकाता से दंत चिकित्सक को पकड़ा, दो बच्चों को बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने दो बच्चों की तस्करी के सिलसिले में कोलकाता से एक महिला दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 19 अप्रैल मुंबई पुलिस ने दो बच्चों की तस्करी के सिलसिले में कोलकाता से एक महिला दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने की एक टीम ने पिछले सप्ताह आरोपी रेशमा संतोष कुमार बनर्जी को गिरफ्तार किया और इस अभियान में दो साल के एक लड़के और तीन साल की एक लड़की को भी बचाया गया।
पुलिस के अनुसार, एक ठेकेदार ने मई 2024 में अपने दामाद और नाती के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के दामाद ने बच्चे को आरोपी असमा शेख, शरीफ शेख और आशा पवार को 1.6 लाख रुपये में बेच दिया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में बच्चे के पिता और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक महिला को बेच दिया था।
इस साल पांच अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि महिला भुवनेश्वर में दांतों के एक अस्पताल में काम करती है और शहर पहुंचने पर उन्हें महिला के बारे में और कोलकाता में उसके ठिकाने के बारे में पता चला।
पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और शिकायतकर्ता के नाती और एक अज्ञात तीन वर्षीय बच्ची को छुड़ा लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला और बच्चों को मुंबई लाया गया और 13 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

