देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली मामले में कारोबारी रियाज भाटी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने जबरन वसूली के एक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित तौर पर संबंध रखने वाले कारोबारी रियाज भाटी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 सितंबर मुंबई पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने जबरन वसूली के एक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित तौर पर संबंध रखने वाले कारोबारी रियाज भाटी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि एईसी ने सोमवार को उपनगर अंधेरी से भाटी को पकड़ा और उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए। वह मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज जबरन वसूली के मामले में वांछित था।

एक अधिकारी के मुताबिक दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ ​​सलीम फ्रूट ने कथित तौर पर वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी।

उन्होंने कहा कि भाटी और सलीम फ्रूट ने कारोबारी से कथित तौर पर 30 लाख रुपये मूल्य की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकदी वसूली थी।

अधिकारी ने बताया कि एईसी कार्यालय में पूछताछ के बाद सोमवार को भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में सलीम फ्रूट का भी नाम है। इससे पहले भाटी को जबरन वसूली, जमीन हड़पने और गोलीबारी समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि उसने 2015 और 2020 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके देश से भागने की भी कोशिश की थी। सलीम फ्रूट को इससे पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने ‘डी कंपनी’ सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा कि वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड