देश की खबरें | मुंबई: गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्वी उपनगर कुर्ला के एक इलाके में रविवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 24 दिसंबर मुंबई के पूर्वी उपनगर कुर्ला के एक इलाके में रविवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना चूनाभट्टी के आजाद गली इलाके में अपराह्न करीब सवा तीन बजे हुई।
चूनाभट्टी थाने के अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने इलाके के निवासियों पर गोलीबारी की जिसमें सुमित येरुनकर नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर करीब 16 गोलियां चलाई।
अधिकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बतायी गई है।
पुलिस उपायुक्त (जोन छह) हेमराजसिंह राजपूत ने कहा, "फरार आरोपी को पकड़ने के लिए नौ टीमों का गठन किया गया है, जिसकी पहचान हो गई है।"
उन्होंने कहा कि यह गोलीबारी आपसी दुश्मनी के चलते हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

