Mumbai: होटल के कमरे में मॉडल ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट मिला
उपनगर अंधेरी के वर्सोवा में पेशे से मॉडल 30 वर्षीय महिला ने एक होटल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है.
मुंबई, 30 सितंबर : उपनगर अंधेरी के वर्सोवा में पेशे से मॉडल 30 वर्षीय महिला ने एक होटल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मृतका की पहचान आकांक्षा मोहन के रूप में हुई है और शव बुधवार को बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस को अंदेशा है कि उसने अवसाद में आकर आत्महत्या का कदम उठाया क्योंकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह ‘‘खुश नहीं है’’ और ‘‘शांति’’ चाहती है.
वर्सोवा पुलिस थाने में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना का पता तब चला जब होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया कि होटल के कर्मचारी के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. काम के लिए संघर्ष कर रही मॉडल मुंबई के लोखंडवाला इलाके में यमुना नगर सोसाइटी में रहती थी और वह बुधवार दिन में करीब एक बजे होटल आई थी तथा उसने कमरे के अंदर खुद को बंद कर लिया था.’’ यह भी पढ़ें : देश के नए सीडीएस के तौर पर आज कार्यभार संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल चौहान
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जहां कमरे के पंखे से उसका शव लटका मिला.
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है ‘‘मुझे माफ करना. कोई भी इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है. मैं खुश नहीं हूं. मुझे शांति चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि वर्सोवा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

