एजेंसी न्यूज

Mumbai: मानखुर्द में कबाड़ बाजार में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द के मंडला कबाड़ बाजार में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Mumbai: मानखुर्द में कबाड़ बाजार में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Pixabay)

मुंबई, 17 सितंबर : मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द के मंडला कबाड़ बाजार में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि वीर जीजामाता भोसले मार्ग स्थित कबाड़ बाजार में तड़के करीब सवा चार बजे आग लग गई.

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कम से कम 10 गाड़ियों और पानी के टैंकरों को मौके पर भेजा गया. आसमान में घना काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा था. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग ने बाजार की सात से आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस बाजार में खाली रासायनिक ड्रम सहित विभिन्न प्रकार का कबाड़ रखा था. यह भी पढ़ें : भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण का कर रही इस्तेमाल :माकपा

उन्होंने कहा, ‘‘तीन घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करने के बाद आग पर चारों ओर से काबू पा लिया गया और आग बुझाने का अभियान अब भी जारी है.’’ घटना के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).