Mumbai: माहिम नाले में शख्स की डूबने से मौत, एक अन्य की तलाश जारी
यहां माहिम नाले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई और उसका शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया, जबकि उसके साथ लापता एक अन्य व्यक्ति की भी मौत होने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 12 अगस्त : यहां माहिम नाले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई और उसका शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया, जबकि उसके साथ लापता एक अन्य व्यक्ति की भी मौत होने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात माहिम पुल से दो लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि घटना रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई. यह भी पढ़ें : दिल्ली में शनिवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचने की आशंका
अधिकारी ने कहा, ''जावेद आलम शेख (28) का शव सुबह करीब सात बजे रिक्लेमेशन फ्लाइओवर ब्रिज के पास नाले में तैरता पाया गया. शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया.'' दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है.
संबंधित खबरें
Rohit Sharma Stats In IPL: आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड, 'हिटमैन' ने रन से लेकर कप्तानी तक बनाया खास मुकाम
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Petrol Price Today, March 15, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य बड़े शहरों में आज क्या है पेट्रोल का रेट? जानें ताजा कीमतें
Gold Rate Today, March 15, 2026: सोने की कीमतों में स्थिरता, दिल्ली से मुंबई तक आज क्या हैं भाव? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
\