IPL 2023: कमरून ग्रीन ने कहा, रोहित की फॉर्म को लेकर मुंबई इंडियन्स चिंतित नहीं

मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सोमवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चल रही चिंताओं को खारिज कर दिया जो इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

कैमरुन ग्रीन ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई, आठ मई मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सोमवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चल रही चिंताओं को खारिज कर दिया जो इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब तक खेले गए 10 मैच में रोहित ने 18.39 की औसत से केवल एक अर्धशतक के साथ 184 रन बनाए हैं. मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है और मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी तो सभी की निगाहें रोहित पर होंगी. यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा, उम्मीद है कि तमिलनाडु का दत्तक पुत्र सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे

मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित की फॉर्म पर कोई चर्चा होने के बारे में पूछे जाने पर ग्रीन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित एक दिग्गज हैं, विशेष रूप से मुंबई के साथ और उसने अपने करियर में जो कुछ भी किया है उसे देखते हुए, हम असल में उसका समर्थन करते हैं. वह कभी भी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। उसने कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है, शीर्ष पर अच्छी लय दिखाई है इसलिए हम उसका पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं.”

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित की जगह लेने वाले ग्रीन ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करके खुश हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि शुरुआती 10 मैच में हमने जो कुछ भी सीखा है, वह हमें उस (बाद के) हिस्से के लिए अच्छी स्थिति में रखेगा.’’

कमेंट्री छोड़कर टीम से जुड़े आरसीबी के बल्लेबाज केदार जाधव ने कहा कि इंपेक्ट प्लेयर नियम ने कुछ चीजों को बदल दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘इंपेक्ट प्लेयर नियम ने टीमों और खिलाड़ियों को बहादुर और निडर बना दिया है. उनके पास अब एक अतिरिक्त बल्लेबाज है इसलिए जाहिर है कि वे अब अधिक स्वच्छंद होकर खेल रहे हैं और 180 के बजाय 200 से अधिक रन बन रहे हैं.’’

जाधव ने कहा कि प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल ज्यादातर टीमों के लिए मुकाबले कड़े होंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम एक या दो टीम को छोड़ दें तो अधिकांश टीम शीर्ष चार में पहुंचने की होड़ में हैं. अभी कई टीम के पास मौका है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रायपुर में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट