खेल की खबरें | मुंबई इंडियंस ने चोटिल मोहसिन खान की जगह रूश कलारिया को शामिल किया

दुबई, 18 सितंबर गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले चरण के लिये चोटिल मोहसिन खान की जगह अपनी मुख्य टीम में तेज गेंदबाजी आल राउंडर रूश कलारिया को शामिल किया।

कलारिया मुंबई इंडियंस टीम के साथ ‘बैक-अप’ खिलाड़ी के तौर पर अबुधाबी गये थे और इस 28 साल के खिलाड़ी ने अपना पहला आईपीएल अनुबंध भी हासिल कर लिया।

कलारिया 2012 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे।

वह 2012 में पदार्पण के बाद से घरेलू क्रिकेट में गुजरात के अहम खिलाड़ी रहे हैं।

कलारिया को शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम में शामिल किया गया।

यह टी20 लीग रविवार को पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से बहाल होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)