देश की खबरें | मुंबई में बारिश में कमी आई, यातायात सेवा बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और पड़ोसी इलाकों में बुधवार से जारी भारी बारिश में बृहस्पतिवार को कुछ कमी आने के बाद कई इलाकों में जलभराव कम हुआ और यातायात सेवा बहाल की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई (महाराष्ट्र), छह अगस्त मुंबई और पड़ोसी इलाकों में बुधवार से जारी भारी बारिश में बृहस्पतिवार को कुछ कमी आने के बाद कई इलाकों में जलभराव कम हुआ और यातायात सेवा बहाल की गई।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को रिकॉर्ड बारिश हुई थी और वहां अब भी जलभराव जैसी स्थिति है।

यह भी पढ़े | No Sex Please: गुजरात में शख्स ने अपने बेटे को बहू के साथ सेक्स करने से किया मना, कहा- उस पर है बुरी आत्मा का साया.

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपगनरों में भारी बारिश तथा मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

आईएमडी मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसालिकर ने बताया कि दक्षिणी मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक 330 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने इस दौरान 146 मिमी बारिश दर्ज की।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: IPS विनय तिवारी को क्वारंटाइन से निकालने के लिए बिहार पुलिस जाएगी कोर्ट, बीएमसी अडिग.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रात से बारिश में कमी आई है लेकिन कोलाबा अगस्त में बारिश के नए रिकॉर्ड बना रहा है।’’

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कुछ इलाकों में अब भी जलभराव की स्थिति है, जबकि शहर और उपनगर के अन्य हिस्सों में जलभराव कम हुआ है।

बीएमसी की ओर से दी गई सुबह आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार वडाला की बीपीटी कालोनी, मध्य मुंबई के नायर अस्पताल, दक्षिणी मुंबई की महर्षि कार्वे रोड और सक्कर पंचायत में अब भी पानी भरा है।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पटरियों, सिग्नलों और बिजली प्रणाली की जांच के बाद छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल एवं ठाणे के बीच मुख्य लाइन और सीएसएमटी एवं वाशी के बीच हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा करीब सुबह सात बजकर 45 मिनट पर चलनी शुरू हुई।

बुधवार को भारी बारिश की वजह से सीएसएमटी और कु्र्ला के बीच पटरियों पर पानी भरने की वजह से सीएसएमटी-ठाणे मुख्य लाइन और सीएसएमटी-वसी हार्बर लाइन पर शाम चार बजे से सेवा निलंबित कर दी गई थी।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को दो लोकल ट्रेनों में सीएसएमटी और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशनों के बीच फंसे 290 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा भी बुधवार को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच पटरियों पर पानी भरने की वजह से निलंबित कर दी गई थी। इस सेवा को बृहस्पतिवार को बहाल कर दिया गया।

बीएमसी ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बस सेवा भी बहाल कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Toss Winner Prediction: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Winner Prediction: एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंचना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी