एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई : हथौड़े से वार कर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में शनिवार तड़के कथित तौर पर हथौड़े से वार कर अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई : हथौड़े से वार कर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

मुंबई, 10 जून मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में शनिवार तड़के कथित तौर पर हथौड़े से वार कर अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी राम पुकार साहनी जब भी अजीत कुमार साहनी (पीड़ित) से मिलता था तो स्पष्ट रूप से अपमानजनक टिप्पणी करता था और हत्या इस तरह की टिप्पणियों का नतीजा थी।

उन्होंने बताया कि राम और अजीत देवीपाड़ा इलाके में रहते थे और राजमिस्त्री का काम करते थे। वे अक्सर एक ही स्थान पर काम करते थे और एक साथ यात्रा करते थे।

पुलिस के मुताबिक, राम हमेशा अजीत को हेय दृष्टि से देखते हुए टिप्पणी करता था और इससे अजीत नाराज हो जाता था।

उन्होंने बताया कि राम की कुछ कथित भद्दी टिप्पणियों को लेकर शनिवार सुबह दोनों में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान राम ने हथौड़े से अजीत के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद राम मौके से फरार हो गया, उसे कुछ घंटे बाद बोरीवली से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).