Mumbai: सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार दिव्यांग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुंबई में 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के आरोप में चार दिव्यांग लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक आरोपी नेत्रहीन भी है जोकि फरार है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 15 जून: महाराष्ट्र के मुंबई में 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के आरोप में चार दिव्यांग लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक आरोपी नेत्रहीन भी है जोकि फरार है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उपनगर कुर्ला के नेहरूनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति पीड़िता का रिश्तेदार है. उन्होंने बताया कि अप्रैल के दौरान पीड़िता का रिश्तेदार उसे शिवाजी नगर इलाके में अपने घर ले गया, जहां युवती को शराब पिलायी. Mumbai: जुहू चौपाटी पर बड़ा हादसा, समुद्र में नहाने गए 3 लड़के डूबे, 1 को बचाया गया.
अधिकारी ने बताया कि बाद में पीड़िता के रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना की जानकारी परिजन को दी और पुलिस से संपर्क किया.
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है जोकि नेत्रहीन है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

