देश की खबरें | मुंबई: धारावी इलाके में ट्रक में सिलेंडर विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के धारावी इलाके में सोमवार को एक ट्रक में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो जाने के बाद उसमें आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 मार्च मुंबई के धारावी इलाके में सोमवार को एक ट्रक में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो जाने के बाद उसमें आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लाग लगने की यह घटना रात नौ बजकर 50 मिनट पर उस समय हुई जब ट्रक सायन-धारावी लिंक रोड पर पीएमजीपी कॉलोनी के नेचर पार्क के पास था।

पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक को धारावी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि घटना से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर भीषण यातायात बाधित हो गया।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आग को 19 दमकल गाड़ियों ने बुझा दिया ।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\