देश की खबरें | मुंबई : कुर्ला में आग से पांच झोपड़ियां खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कुर्ला इलाके में शुक्रवार को सुबह आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ सितंबर मुंबई के कुर्ला इलाके में शुक्रवार को सुबह आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, कुर्ला में ही एक रिहायशी इमारत में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई है, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया, ''कुर्ला पूर्व के इंदिरा नगर में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसमें पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।''
उन्होंने कहा, ''घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।''
अधिकारी के मुताबिक, वहीं दूसरी घटना में कुर्ला पूर्व के कुरैशी नगर इलाके में स्थित गैलेक्सी इमारत के मीटर बॉक्स में शार्ट-सर्किट की वजह से शुक्रवार सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर आग लग गई।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और अग्निशमन कर्मी सूचना प्राप्त होने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और सात बजकर 15 मिनट के करीब आग पर काबू पा लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

