देश की खबरें | मुंबई : इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में सोमवार दोपहर चार मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 17 जून दक्षिण मुंबई में सोमवार दोपहर चार मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि मस्जिद इलाके में चकला मार्ग पर स्थित इमारत में अपराह्न करीब एक बजे आग लगी। हालांकि, आग इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित रही।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव व आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।
अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

