देश की खबरें | मुंबई: पर्यावरणविदों ने आरे वन क्षेत्र को बचाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के आरे वन क्षेत्र में मेट्रो कार शेड निर्माण संबंधी महाराष्ट्र सरकार के फैसले के विरोध में पर्यावरणविदों द्वारा प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने इस क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, दो जुलाई मुंबई के आरे वन क्षेत्र में मेट्रो कार शेड निर्माण संबंधी महाराष्ट्र सरकार के फैसले के विरोध में पर्यावरणविदों द्वारा प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने इस क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संगठनों ने रविवार सुबह आरे वन क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के प्रस्तावित मुंबई मेट्रो लाइन-3 कार शेड को आरे कॉलोनी से स्थानांतरित करने के फैसले को पलट दिया था।

आरे वन क्षेत्र में कार शेड स्थापित करने के निर्णय का पर्यावरण समूहों ने विरोध किया है, क्योंकि इसके तहत सैकड़ों पेड़ काट दिए जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने कार शेड साइट को कांजुरमार्ग में स्थानांतरित कर दिया था, लेकिन यह एक कानूनी विवाद में फंस गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए मुंबई पुलिस ने वन क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) की मुंबई इकाई ने भी विरोध को अपना समर्थन दिया है और मुंबईवासियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

‘आप’ की मुंबई इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘कई वैकल्पिक व्यवहार्य जगह उपलब्ध होने के बावजूद मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने मेट्रो-3 कार शेड को आरे वन में स्थानांतरित करने की घोषणा की है। हम मेट्रो चाहते हैं और हम अपना जंगल भी चाहते हैं। समाधान मौजूद है और वह यह है कि मेट्रो शेड कांजुरमार्ग में बनाया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू