एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: चालक से विवाद के दौरान शराबी व्यक्ति ने बस का स्टीयरिंग घुमाया; एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के लालबाग इलाके में एक अनियंत्रित ‘बेस्ट’ बस की चपेट में आने से घायल हुई 27 वर्षीय महिला ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई: चालक से विवाद के दौरान शराबी व्यक्ति ने बस का स्टीयरिंग घुमाया; एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

मुंबई, दो सितंबर मुंबई के लालबाग इलाके में एक अनियंत्रित ‘बेस्ट’ बस की चपेट में आने से घायल हुई 27 वर्षीय महिला ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार रात को बस चालक से विवाद के दौरान एक शराबी व्यक्ति ने बस के ‘स्टीयरिंग व्हील’ को पकड़ लिया जिसके बाद चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस ने पैदल यात्रियों, कार तथा दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर थी।

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की परिवहन शाखा है।

पुलिस एवं बीएमसी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घायल व्यक्तियों में शामिल नूपुर मनियार को रविवार देर रात किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायल इसी अस्पताल में अब भी भर्ती हैं।

अधिकारी ने बताया कि शराबी यात्री की पहचान दत्ता शिंदे (45) के रूप में हुई है, जिसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार रूट नंबर 66 (दक्षिण मुंबई में बैलार्ड पियर से) पर इलेक्ट्रिक बस सायन में रानी लक्ष्मीबाई चौक के रास्ते में थी, तभी यह यह घटना लालबाग में गणेश टॉकीज के पास हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).