खेल की खबरें | मुंबई ने हिमाचल को 200 रन से हराया, लीग चरण मे अजेय रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप डी के अपने अंतिम मैच में सोमवार को यहां हिमाचल प्रदेश को 200 रन से हराया जिससे टीम लीग चरण में अजेय रही।

जयपुर, एक मार्च मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप डी के अपने अंतिम मैच में सोमवार को यहां हिमाचल प्रदेश को 200 रन से हराया जिससे टीम लीग चरण में अजेय रही।

मुंबई ने इससे पहले दिल्ली, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और राजस्थान को शिकस्त दी थी।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई ने शीर्ष क्रम की विफलता के बाद शारदुल ठाकुर के 92, सूर्यकुमार यादव के 91 और आदित्य तारे के 83 रन की बदौलत नौ विकेट पर 321 रन बनाए।

इसके जवाब में हिमाचल की टीम लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी (31 रन पर चार विकेट) और शम्स मुलानी (42 रन पर तीन विकेट) के फिरकी के जादू के बावजूद सिर्फ 121 रन पर ढेर हो गई।

मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने आठ रन के स्कोर तक ही सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (02) और पृथ्वी साव (02) के अलावा श्रेयस अय्यर (02) का विकेट भी गंवा दिया।

जायसवाल को रिषी धवन (84 रन पर चार विकेट) ने प्रवीण ठाकुर के हाथों कैच कराया जबकि पृथ्वी को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजा। धवन ने अय्यर को पगबाधा करके मुंबई को तीसरा झटका दिया।

सरफराज भी 11 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए जिससे टीम का स्कोर 49 रन पर चार विकेट हो गया।

सूर्यकुमार ने इसके बाद मोर्चा संभाला और 75 गेंद में 15 चौकों की मदद से 91 रन की पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने तारे (98 गेंद में 83 रन, छह चौके और एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट के लिए 99 रन जोड़कर पारी को संभाला।

सूर्यकुमार के 31वें ओवर मे आउट होने के बाद तारे और शारदुल ने छठे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। शारदुल ने 57 गेंद में 92 रन की पारी के दौरान छह छक्के और इतने की चौके मारे।

शारदुल की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई की टीम 300 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हिमाचल की शुरुआत भी बेहद खराब रही। टीम ने धवल कुलकर्णी (आठ रन पर दो विकेट) और मोहित अवस्थी (19 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने चार रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज रवि ठाकुर (03) और प्रशांत चोपड़ा (01) के अलावा निखिल गंगटा (00) सस्ते में पवेलियन लौटे।

हिमाचल की टीम इस खराब शुरुआत से कभी नहीं उबर पाई और पूरी टीम 24.1 ओवर में ढेर हो गई। मयंक डागर नाबाद 38 रन के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\