देश की खबरें | मुंबई की अदालत ने अमरावती के फार्मासिस्ट कोल्हे की हत्या के आरोपी को जमानत देने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने पिछले साल अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के एक आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया और कहा कि आवेदक अपराध की साजिश में शामिल था, इसे दिखाने के लिए विशिष्ट आरोप और सामग्री हैं।

मुंबई, 20 नवंबर मुंबई की एक विशेष अदालत ने पिछले साल अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के एक आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया और कहा कि आवेदक अपराध की साजिश में शामिल था, इसे दिखाने के लिए विशिष्ट आरोप और सामग्री हैं।

कोल्हे ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणियों का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की थी। कोल्हे की 21 जून, 2022 को मुंबई से लगभग 650 किलोमीटर दूर स्थित पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में हत्या कर दी गई थी।

विशेष न्यायाधीश राजेश कटारिया ने 10 नवंबर को पारित आदेश में कहा कि आरोपी मुशिफिक अहमद के खिलाफ अपराध की कथित साजिश में शामिल होने के संबंध में पर्याप्त सामग्री है।

अदालत ने अभियोजन एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा लगाए गए आरोपों और आरोप पत्र में उसके द्वारा प्रस्तुत सामग्री को जोड़ते हुए कहा, ‘‘अपराध बहुत गंभीर प्रकृति का है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘सामग्री की समग्रता पर विचार करते हुए अपराध में आवेदक (अहमद) की भूमिका जाहिर होती है। ऐसा साबित करने के लिए विशिष्ट आरोप और सामग्री हैं कि आवेदक ने अपराध की साजिश में शामिल था और सह-अभियुक्त व्यक्तियों की सहायता की थी।’’

न्यायाधीश ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि अहमद के खिलाफ आरोप ‘‘स्वाभाविक रूप से असंभव या पूरी तरह अविश्वसनीय’’ हैं।

अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा, ‘‘यह मानने के उचित आधार हैं कि आवेदक के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।’’

अहमद ने जमानत का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में दावा किया कि उसे मामले में फंसाया गया है और उसने कथित अपराध में कोई भूमिका नहीं निभाई है। उसने कहा कि वह एक स्थानीय मस्जिद का इमाम और एक सामाजिक कार्यकर्ता है।

एनआईए ने याचिका का विरोध किया और दावा किया कि अहमद मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था और उसने मामले में अन्य सह-आरोपियों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें