खेल की खबरें | चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ विजय अभियान जारी रखने उतरेगा मुंबई सिटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेहतरीन फार्म में चल रही मुंबई एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट में चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ बुधवार को यहां अपना विजय अभियान जारी रखकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

बामबोलिम (गोवा), आठ दिसंबर बेहतरीन फार्म में चल रही मुंबई एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट में चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ बुधवार को यहां अपना विजय अभियान जारी रखकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के हाथों पहले मैच में मिली हार के बाद से मुंबई की टीम ने लगातार तीन मैच जीते। एफसी गोवा के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद सर्जियो लोबेरा की टीम ने एससी ईस्ट बंगाल को 3-0 से और ओडिशा एफसी को 2-0 से शिकस्त दी।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: भारत को तीसरे T20 मुकाबले में 12 रन से मिली शिकस्त, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा.

एटीके मोहन बागान की सोमवार को जमशेदपुर के हाथों हार का मतलब यह है कि मुंबई शीर्ष पर बरकरार है और अब उसे शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिल गया है।

मुंबई सिटी एफसी ने सत्र की शुरुआत में कई अहम करार किए थे और अब उसे इसका फायदा मिलता दिख रहा है। बेहतर विकल्प होने के कारण लोबेरा के पास खिलाड़ियों को रोटेट करने का मौका है। मुंबई की रक्षापंक्ति काफी मजबूत है और उसकी टीम ने अब तक केवल एक गोल खाया है।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: संजू सैमसन के इस क्षेत्ररक्षण को देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन, देखें तस्वीर.

लोबेरा ने कहा कि उनकी टीम अंकतालिका नहीं बल्कि मैच पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा ‘‘हम मैच पर ध्यान बनाए हुए हैं। हम अंकतालिका पर ध्यान नहीं देते। हम जीतना चाहते हैं। हम अभी शीर्ष पर हैं और इस स्थिति से हम खुश हैं लेकिन हमारा असल मकसद अधिक से अधिक मैच जीतना है। यही हमारा लक्ष्य है।’’

इस बीच, दो बार की चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी मुश्किल स्थिति में है। उसने जमशेदपुर पर 2-1 से जीत के साथ नए सत्र का आगाज किया था लेकिन उसके बाद दो मैचों में उसे जीत नहीं मिली। इन दो मैचों में वह गोल भी नहीं कर पायी।

उसका आक्रमण अच्छा है लेकिन उसके फारवर्ड अब तक मौकों को भुनाने में नाकाम रहे हैं। कोच साबा लाजलो भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि उनकी टीम गोल करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम गोल करने में सक्षम हैं। हम अपने मजबूत पक्ष को जानते हैं। मुंबई ने दिखाया है कि वह एक मजबूत टीम है लेकिन हम भी कमजोर नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील