खेल की खबरें | मुंबई सिटी एफसी ने डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां भारतीय नौसेना एफटी पर 4-0 की जीत से डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

कोलकाता, 19 अगस्त मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां भारतीय नौसेना एफटी पर 4-0 की जीत से डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

मुंबई सिटी एफसी के लिए जोर्ज पेरेयरा डायज, ग्रेग स्टेवार्ट, गुरकीरत सिंह और नाथन एशर रोड्रिग्स ने गोल दागे।

मुंबई के क्लब ने ग्रुप चरण का समापन तीन मैचों में नौ अंक से किया।

वहीं कोकराझार में बोडोलैंड एफसी ने अपने पहले डूरंड कप अभियान का समापन ओडिशा एफसी पर 2-1 की ऐतिहासिक जीत से किया जो उसकी इस टूर्नामेंट में पहली जीत है।

ग्रुप एफ के अंतिम मुकाबले में घरेलू टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी की और उसके लिए मानेश्वर मुशाहारी और कैमरून के जाचारी एमबेंडा ने गोल दागे।

ओडिशा एफसी को पुंग्टे लापुंग ने बढ़त दिलायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू