खेल की खबरें | मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर तोंडोनबा सिंह से करार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फेंचाइजी मुंबई सिटी ने 20 नवंबर से शुरू हो रहे आगामी सत्र के लिए डिफेंडर तोंडोनबा सिंह से करार करने की सोमवार को घोषणा की।
मुंबई, 26 अक्टूबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फेंचाइजी मुंबई सिटी ने 20 नवंबर से शुरू हो रहे आगामी सत्र के लिए डिफेंडर तोंडोनबा सिंह से करार करने की सोमवार को घोषणा की।
इस 25 साल के फुटबॉल खिलाड़ी से टीम ने दो वर्षों का करार किया है।
यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ का आया बड़ा बयान.
तोंडोनबा सिंह ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह मेरे करियर का एक नया अध्याय है, जिसे शुरू करने के लिए मैं उत्सुक हूं। मुझे यहां आने की खुशी है। मैं अब दो सत्रों के लिए आईएसएल में खेलूंगा और एक फुटबॉलर के रूप में मुंबई सिटी का हिस्सा बनना मेरी महत्वाकांक्षाओं के मुताबिक है।’’
युवा खिलाड़ी के तौर पर नेरोका एफसी के साथ करियर शुरू करने वाले तोंडोनबा सिंह ने 2016-17 में आई-लीग सेकेंड डिविजन और फिर 2017-18 में आई-लीग में मणिपुर की इस टीम का प्रतिनिधित्व किया।
यह भी पढ़े | IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस को लगा तगड़ा झटका, धोनी की टीम….
उन्होंने इसके बाद आईएसएल के दो सत्र में चेन्नइयिन एफसी का प्रतिनिधित्व किया था।
टीम के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, ‘‘ उन्होंने खुद को आईएसएल में साबित किया है। वह इससे पहले भी सफल टीमों का हिस्सा रहे है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)